ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नायरा और कार्तिक, रियल लाइफ में भी कपल

0
28

मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता में’ नजर आ रही नायरा यानि कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कार्तिक का किरदार निभा रहे अभिनेता मोहसिन खान ऑनस्क्रीन तो लवबर्डस का किरदार निभा ही रहे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि ये दोनों रियल लाइफ में भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं।

इस समय सीरियल में दोनों की शादी का किस्सा फिल्माया जा रहा हैं। ऑनस्क्रीन की शूटिंग के साथ साथ दोनों का ऑफलाइन रोमांस भी नजर आ रहा हैं।  अभी हाल ही में सीरियल के शूटिंग सेट पर कार्तिक उर्फ़ मोशन खान ने शिवांगी के लिए गाना गाया  ये वह मौजूद सभी के लिए काफी चौंका देने वाला था।

उन्होंने डायरेक्टर के हाथ से माइक लेकर नायरा यानि कि शिवांगी के लिए फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का एक रोमांटिक सॉन्ग गाया।  जिसे देख सब आश्चर्य में पड़ गए।

LEAVE A REPLY