अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का फर्स्ट लुक पोस्टर
अजय देवगन के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो चुका है। अजय देवगन की आगामी फिल्म शिवाय का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अजय बड़े ही स्टनिंग और एक्शन लुक में नजर आ रहे है।
शिवाय फिल्म अजय देवगन के निर्देशन में ही बन रही है और इस फिल्म को सुनील ए लुल्ला और अजय देवगन प्रोडूस कर रहे है। और यर फिल्म 26 जनवरी 2017 में रिलीज होगी।
फिल्म ‘शिवाय’ के लिए सायशा को फाइनल किया गया। सायेशा नब्बे के दशक की अभिनेत्री शाहीन और बॉलीवुड अभिनेता सुमित सहगल की बेटी हैं। सायेशा की मां शाहीन ने ‘महा संग्राम’ और ‘आयी मिलन की रात’ जैसी फिल्मों में काम किया है और वह सायरा बानो की भांजी (भाई की बेटी) हैं।

















