‘Shivaay’ से हुआ Erika Kaar को अपने Co-Star से प्यार

0
24

फिल्म शिवाय से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही पोलैंड की एरिका कार फिल्म में अजय देवगन के साथ रोमांस करती  नज़र आएंगी। ऑन-स्क्रीन जोड़ी जमने के बाद अब उनकी ऑफ स्क्रीन जोड़ी भी जम गयी है।

ख़बरों के मुताबिक सुनने में आ रहा है कि एरिका शिवाय के को-स्टार को ही डेट कर रही हैं। खुद एरिक ने इस बात का खुलासा किया है। ख़बरों के मुताबिक एरिका शिवाय के एक ऐसे को-स्टार को डेट कर रही हैं, जिनका इस फिल्म में एक रोल है।

एक इंटरव्यू के दौरान एरिका से जब यह सवाल किया गया की वह किसी को डेट कर रही हैं तो उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने शरमाते हुए कहा कि, मैं अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हूं और वो मेरे को स्टार हैं। यह एरिका के करिअर की पहली फिल्म है और इस फिल्म से ही उन्हें अपना प्यार मिल गया।

फिल्म में अजय देवगन और एरिका कार  सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल भी है। फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। ‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को धनतेरस के शुभ दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं।

erika-kaar-17

LEAVE A REPLY