कॉमेडी किंग Kapil पर भड़की शिवसेना, मिली चेतावनी

0
132

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक नयी मुसीबत में घिर गए है। कपिल शर्मा के आरोपो को लेकर शिवसेना, भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से शुक्रवार को आक्रामक रुख अपनाया है।

महानगर पालिका में शिवसेना की सत्ता है। शिवसेना ने कपिल को चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो घूसखोर अधिकारी का नाम बताये नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। वहीँ दूसरी तरफ मनसे ने कहा है कि अगर कपिल आरोप साबित करने में नाकाम रहे तो उन्हें मुंबई में शूटिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी।

शिवसेना नगरसेविका किशोरी पेडरणकर ने कहा कि अगर बिना वजह बदनाम करने की कोशिश की तो उसे पार्टी अपने अंदाज में जवाब देगी। भाजपा विधायक राम कदम ने कपिल को नसीहत दी कि ट्वीट करने से पहले उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।

कदम ने कपिल से घूस मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच करने के लिए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

kapil-sharma

new logoमशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma को जल्द हो सकती है जेल

SHARE

LEAVE A REPLY