एक बार फिर से डांस रियलिटी शो जज करेंगी Shilpa Shetty
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से डांस शो जज करती नजर आने वाली है। डांस रियलिटी शो को जज कर चुकी शिल्पा एक बार फिर छोटे पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। गौरतलब है कि शिल्पा ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस शो की जज रह चुकी हैं।
शिल्पा इस बार बच्चों का डांस रियलिटी शो जज करेंगी। शिल्पा ने कहा, “डांस मेरा शौक है और मुझे बच्चे बहुत पसंद है तो ये शो एकदम मेरे लिए ही है। आज कल बच्चों में प्रतिभा कूट कूटकर भरी हुई है, हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
सबसे ज्यादा बच्चों की मासूमियत मनोरंजन करती है।”बताया जाता है कि शिल्पा को इस शो के लिए पिछली बार से दुगनी से ज्यादा फीस की पेशकश की गई है। शिल्पा ने शो का पहला प्रोमो भी शूट किया है।

















