Ind vs Eng: टीम इंडिया का ये बल्लेबाज पहुंचा हॉस्पिटल

0
49

इंडिया बनाम इंग्लैंड जारी वनडे सीरीज का कल 22 जनवरी, रविवार को तीसरा वनडे मैच खेला जाना हैं। लेकिन मैच से पहले ही टीम इंडियन की तरफ से एक बुरी खबर सामने आयी हैं। दरअसल, टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन कोलकाता पहुंचने के बाद अस्पताल गए थे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक उनके अस्पताल पहुँचने की वजह का पता नहीं चला हैं।

खबरों के मुताबिक, शिखर चोटिल हो गए हैं। हालांकि अभी तक उनके चोटिल होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिखर एयरपोर्ट से सीधे अपोलो ग्लेनइगल्स अस्पताल पहुंचे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले शिखर धवन बायें हाथ के अंगूठे में आयी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसके चलते टीम में उनकी जगह करुण नायर ने ली थी।

LEAVE A REPLY