जानी-मानी टेलीविजन एक्ट्रेस शिखा सिंह इन दिनों अपने पति के साथ छुट्टियों मन रही हैं। बता दें कि केरल में छुट्टियां मनाने के बाद दोनों अब ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 30 अप्रैल को शिखा ने ब्वॉयफ्रैंड करण शाह से शादी की थी। दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। करण पेशे से पायलट हैं।
अापको बता दें कि शिखा ‘न आना इस देश लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘फुलवा’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा जी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में शिखा के ‘आलिया मेहरा’ का किरदार काफी मशहूर है।




























