मशहूर गायकार और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन अब खतरे से बाहर है। शंकर महादेवन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्तपताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, लेकिन अब वह खतरें से बाहर है।
बता दें कि जब शंकर महादेवन अस्तपताल में भरतु हुए थे तो अफ़वाए उड़ने लगी कि उन्हें हार्ट अटैक आय है। लेकिन बता दें कि शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ महादेवन ने इस बात की पुष्टि कि उनके पिता के सीने में दर्द है जिसके चलते उन्हें एंजियोप्लास्टी की गयी। उन्होंने कहा अब वह खतरे से बाहर है।
सुनने में आ रहा है कि शंकर दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली की शादी में आए थे। विवाह में संगीत समारोह के दौरान ही उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्तपताल ले जाया गया।


























