टीवी पर जल्द लौट रहा है ‘शक्तिमान’
मशहूर सीरियल ‘शक्तिमान’ एक बार फिर से जल्द ही टेलीविज़न पर लौट रहा हैं। बता दें कि इस बार ये सीरियल टीवी पर एक नए अंदाज में दिखाई देगा। इस सीजन सीरियल में असाधारण शक्तियों को हासिल करने का सफर दिखाया जायेगा।
शो के अभिनेता मुकेश खन्ना भी फिर से वापसी को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया, नया सीजन वाही से शुरू होगा जहां पुराना सीजन खत्म हुआ था। नए सीजन में उनके साथ गुरुओ से प्रशिक्षण प्राप्त कर उनके सुपरहीरो बनने का सफर दिखाया जायेगा।






















