बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर किंग खान शाहरुख खान के साथ एक बार फिर से काम करती नजर आ सकती है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने शाहरूख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ और ‘देवदास’ में काम किया है। ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर चुकी हैं। कमबैक के बाद ऐश्वर्या राय की ‘जज्बा’ और ‘सरबजीत’ रिलीज हो चुकी है।
ऐश्वर्या इन दिनों फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर रही है। चर्चा है कि इम्तियाज अली की अगली फिल्म में भी ऐश्वर्या राय काम करती नजर आ सकती है।
इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल होगा। इम्तियाज किसी मैच्योर हीरोइन को लेना चाहते थे। शाहरुख ने उन्हें ऐश्वर्या राय का नाम सुझाया और इम्तियाज को यह सुझाव पसंद आया। ऐश्वर्या ने हां तो नहीं कहा है, लेकिन उन्हें ऑफर दिया जा चुका है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख और ऐश्वर्या ने शदार अभिनय किया था और उनकी जोड़ी सबको पसंद भी आयी थी। इसी वजह से शाहरुख ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘चलते-चलते में ऐश्वर्या को अपने अपोजिट लिया था।
लेकिन एक दिन दोनों स्टार्स के बीच फिल्म सेट पर अनबन हो गयी थी।
उस समय अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या में रोमांस चल रहा था। एक दिन सलमान चलते-चलते के सेट पर ख़राब मूड में पहुँचे और हंगामा करने लगे इससे शाहरुख नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को दे दी।





























