“Dilwale” के बाद अब “Fan” भी हुई फ्लॉप
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख का करियर इस समय खतरे में है काफी समय से उनका फिल्मी सफर ठीक नहीं चल रहा है। अभी हाल ही में 15 अप्रैल को रिलीज हुई उनकी अभिनीत फिल्म “फैन” दर्शकों का दिल न जीत सकती और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें, 5 दिनों में फैन ने सिर्फ 64.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम 125 करोड़ की कमाई करनी है।
इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म दिलवाले ने फैंस का दिल बेहद बुरी तरह से तोड़ा था। हालाँकि फिल्म में शाहरुख़-काजोल की जबरदस्त हिट जोड़ी थी, लेकिन फिल्म कमजोर स्क्रिप्ट ने सारा काम तमाम कर दिया।
हैप्पी न्यू ईयर फराह खान की इस फिल्म को ना समीक्षकों ने पसंद किया, न फैंस ने। दर्शकों ने शाहरूख पर भरोसा दिखाते हुए इस फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग दी थी। लेकिन अफसोस ये शाहरूख के करियर की सबसे बेकार फिल्म निकली।
Click Here….Watch “Fan” Box Office Collection Earning Update
















