बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान अक्सर अपने बड़े बेटे आर्यन और छोटे बेटे अबराम की क्यूट फोटोज सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड करते रहते है।
एक बार फिर से शाहरुख ने यही किया है। अभी हाल ही में शाहरुख ने अपने दोनों बेटो की एक क्यूट एंड फनी फोटो शेयर की है जिसमे उनके बड़े बेटे आर्यन ने अपने छोटे भाई अबराम को उल्टा लटकाया हुआ है।
साथ ही उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है कि कई बार आपको जिंदगी को खुद को उल्टा लटकाने का मौका देना पड़ता है। ताकि आप सीख सके कि आपको इस स्थिति में कैसे जीना है। ऐसे में बड़ा भाई हमेशा साथ होता है।
बता दें कि इन दिनों शाहरुख अपनी आगामी फिल्म “दिलवाले” की शूटिंग कर रहे है। फिल्म का लास्ट शूटिंग शिड्यूल चल रहा है। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर नजर आने वाले है।































