आनंद एल राय की फिल्म में काम नहीं करेंगे Shahrukh Khan

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने निर्देशक आनंद एल रॉय की फिल्म में काम करने के लिए पहले कर दी थी। बता दें कि फिल्म कि कहानी में हीरो ही भूमिका डबल रोल में थी।

अब खबर है कि दिलवाले’ और “बाजीराव मस्तानी’ की टक्कर वाली घटना के बाद उनका रिश्ता इरोस इंटरनेशनल के साथ अच्छा नहीं है। वे किसी भी सूरत में सुनील लुल्ला की कंपनी से जुड़ना नहीं चाहते हैं।

इस फिल्म की कहानी और प्लानिंग में इरोस जुड़ी हुई थी। शाहरुख ने अपनी कंपनी रेड चिलीज़ के साथ यह फिल्म बनाने का प्रस्ताव आनंद को दिया। लेकिन बात बनी नहीं क्योंकि आनंद की कंपनी में इरोस बराबरी की साझेदार है।इसके पहले आनंद ने ये फिल्म सलमान के साथ प्लान की थी।

कहानी में हीरो का डबल रोल है जिसमें से एक बौने का है। जब आनंद ने कहा कि सलमान उनकी फिल्म कर रहे हैं तो सलमान ने खंडन कर दिया था और कहा कि सिर्फ कहानी सुनी थी, हां नहीं की थी। फिर ये प्रोजेक्ट लेकर आनंद गए शाहरुख के पास। फिर उनकी सहमति की खबरें आईं।

तब “दिलवाले’ रिलीज़ नहीं हुई थी और माना जा रहा था कि इरोस की फिल्म “बाजीराव मस्तानी’ शाहरुख की मूवी से नहीं टकराएगी। कि इरोस रिलीज़ आगे बढ़ा लेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

दोनों फिल्मों के लिए इनमें थिएटर बंटवारे का घमासान हुआ और बॉक्स ऑफिस पर “बाजीराव..’ आगे निकल गई।ऐसे में शाहरुख का इरोस से जुड़ना अब संभव नहीं दिखता। इधर साझेदारी में बंधे आनंद राय भी कोई रास्ता नहीं निकाल पा रहे हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि शाहरुख खान के आगामी प्रोजेक्ट्स में फिल्म “फैन”, “रईस” और “कूची कूची होता है” शामिल है।

shahrukh with anand l. rai