बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अब करेंगे डाइरेक्शन !

सुनने में आ रहा है की बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अब डायरेक्शन करने की सोच रहे हैं।

शाहरुख खान अब फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ डायरेक्शन भी करेंगे और वो ये काम फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि छोटे पर्दे यानि की टेलीविजन के लिए करने जा रहे हैं। यह इच्छा खुद शाहरूख खान ने जताई है कि वे आने वाले समय में टेलीविजन के लिए निदेशन करना चाहते हैं।

आपको बता दें, ज़ी के नये चैनल ‘एंड टीवी’ के लिए शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ के प्रस्तोता शाहरूख ने कहा, मैं इस समय फौजी के साथ काम शुरू करने में लगा हुआ हूँ, अगर मैं निदेशन का काम शुरू करना चाहता हूँ तो सबसे पहले मैं टीवी से काम शुरू करना पसंद करूँगा क्यूंकि टीवी मेरा पहला प्यार है। मुझे लगता है कि मेरा टीवी पर वापस आना और कहानी बताना सबसे अच्छा कदम होगा।

shahrukh-khan