शाहरुख खान ने करवाई अपने बाएं घुटने के सर्जरी
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अभी हाल ही में गुरूवार को अपने बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी करवाई है। वे काफी दिनों से घुटने में तेज दर्द से जूझ रहे थे। उन्होंने यह सर्जरी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपताल में करायी है।
डॉक्टर ने उन्हें अभी फिलहाल कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर संजय देसाई ने एक बयान में बताया कि शाहरुख काफी दिनों से अपने बाएं घुटने में दर्द से परेशान थे और उनके घुटने में सूजन भी थी ऑपरेशन सफल रहा है और वे अब अच्छा महसूस कर रहे है।
ऐसा पहली बार नही हुआ है कि शाहरुख ने अपने किसी बॉडी पार्ट की सर्जरी करवाई हो इससे पहले भी वे कई बार अपने बॉडी के कई पार्ट्स की चोट लगने के कारण सर्जरी करवा चुके है।
आइये एक नजर डालते है उनकी अब तक की करवाई गयी सर्जरियो पर–
- 1996 पसलियों में चोट इंग्लिश बाबू देसी मैम फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख की तीन पसलियां टूट गईं।
- 1997 घुटने में चोट अरुणाचल प्रदेश में फिल्म कोयला की शूटिंग करते हुए शाहरुख अपना घुटना तुड़वा बैठे। इसके बावजूद, वह शूटिंग करते रहे और जिसकी वजह से उन्हें बाद में सर्जरी करवानी पड़ी।
- 1998 दाएं पैर का पंजा मणि रत्नम की फिल्म ‘दिल से’ की शूटिंग के दौरान कूदते वक्त शाहरुख के दाएं पैर के पंजे में चोट लगी। ऑपरेशन हुआ।
- 1998 सीने पर चोट डुप्लिकेट फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कॉस्ट्यूम से उनके सीने पर गहरा घाव हुआ। कई टांकें लगे।
- 2001 दायां टखना चोटिल वन टू का फोर की शूटिंग के दौरान दायां टखना टूटा।
- 2003 पीठ में चोट शक्ति- द पावर की शूटिंग के दौरान शाहरुख की पीठ में चोट लगी। बाद में रीढ़ की हड्डी में समस्या की बात सामने आई। इस चोट की वजह से कल हो न हो की शूटिंग शुरू करने से पहले सर्जरी करवाई।
- 2010 बायां कंधा टूटा दूल्हा मिल गया की शूटिंग के दौरान शाहरुख का बायां कंधा टूट गया।
- 2010 बाएं कंधे का दर्द बढ़ा माई नेम इज खान की शूटिंग के दौरान जुड़ चुके बाएं कंधे में दर्द बढ़ा। इसके बाद, कंधे की सर्जरी।
- 2011 दायां कंधा रा-वन की शूटिंग के दौरान इस बार दाएं कंधे में चोट लगी। सर्जरी करनी पड़ी।
- 2013 दायां कंधा चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान दाएं कंधे में दर्द बढ़ा। सर्जरी करवाई।
- 2014 सिर पर चोट हैपी न्यू ईयर के वक्त सिर पर दरवाजा गिरा। इसकी वजह से कंधे में फ्रैक्चर और घुटने में चोट लगी। सर्जरी हुई।
- 2015 बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी करवाई है।
















