बॉलीवुड दबंग सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ में बॉलीवुड किंग के कैमियो करने की खबरों का खंडन हो गया हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इस बात से इनकार कर दिया है। कबीर ने कहा शाहरुख के ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो करने को लेकर आ रही खबरें बिल्कुल बकवास है।
उन्होंने बताया कि फिल्म लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही फिल्म को रैपअप कर दिया जाएगा। शाहरुख को लेने की बात से जोड़ते हुए कहा जा रहा था कि ‘ट्यूबलाइट’ में पहले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को कैमियो रोल के लिए फाइनल किया गया था।
फिल्म की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें डायरेक्टर कबीर खान अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि अगर शाहरुख ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आते तो सलमान-शाहरुख जोड़ी करीब 9 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आती।
ये दोनों इससे स्टार इससे पहले फराह खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांतिओम’ में एक साथ नजर आये थे।



























