‘Raees’ के लिए Shahrukh ने की राज ठाकरे से मुलाकात

0
25

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। हाल ही फिल्म फिल्म का दमदार डायलॉग और एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ है जोकि दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं।

अब ऐसे में शाहरुख को बस चिंता इस बात की हो रही है कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तरह फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेकर फिल्म का विरोध न हो जिसके चलते उन्होंने राज ठाकरे से मुलाकात की हैं।

फिल्म अगले वर्ष 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं और फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर कोई विरोध प्रदर्शन न हो इसलिए शाहरुख ने राज ठाकरे से बीते रविवार को मुलाकात की।

चर्चा है कि शाहरुख ने पिछले दिनों माहिरा के साथ कुछ सीन गुप्त रूप से अबू धाबी में शूट किये हैं। उन्होंने एक गाने के बचे हुए कुछ सीन्स को भी शूट किया हैं।

शाहरुख के राज ठाकरे से कहा है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए माहिरा खान को भारत नहीं बुलाया जायेगा। लेकिन सुनने में यह भी आ रहा है कि फिल्म के निर्माताओं ने भी माहिरा से कहा है कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया न दे और न ही फिल्म को प्रमोट करें।

SHARE

LEAVE A REPLY