Shahrukh ने Mahira Khan के साथ शुरू की शूटिंग
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने एक्ट्रैस माहिरा खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस दौरान दोनों की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में शाहरुख गाड़ी चला रहे हैं और माहिरा उनकी साइड वाली सीट में में बच्चे को गोद में लिए बैठी हैं।
आपको बता दें कि फिल्म राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान माहिरा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म से माहिरा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
फिल्म में गुजराती डॉन की भूमिका निभा रहे है। शाहरुख एक दूसरे सीन में लाल रंग की रॉयल एनफील्ड चलाते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे रांझणा के अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब बैठे हुए हैं।
फिल्म में शाहरुख और माहिरा के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका है जो की एक सख्त पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। जॉकी सलमान खान की आगामी फिल्म “सुल्तान” से टकरा रही है।





















