Shahrukh के घर के बाहर बढ़ायी गयी सुरक्षा, विवाद बढ़ा
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान के घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बता दें कि महासचिव कैलश विजयवर्गीय ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। विजयवर्गीय ने इस मामले में कहा है कि जो भी देश का सम्मान कम करने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने शाहरुख को देशद्रोही बताया था। विवाद के बाद उन्होंने अपना ट्वीट तो हटा लिया था लेकिन माफी नहीं मांगी। और अब एक बार उन्होंने फिर शाहरुख पर निशाना साधा है।
शाहरुख पर विवादित बयान के बाद बीजेपी नेताओं की आलोचना भी हो रही है। शाहरुख के बचाव में उतरे बीजेपी नेताओं पर भी विपक्ष ने हमला बोला है और उनकी भी आलोचनाएँ की जा रही है।
गौरतलब है कि चार दिन से सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ा विवाद जारी है. पहले पुरस्कार लौटाने का समर्थन करने पर उन्हें देशद्रोही कहा गया। और अब बीजेपी कह रही है कि आईपीएल फ्रेंचाईजी से जुड़े एक नोटिस की वजह से शाहरुख को देश खराब लगने लगा है।
शाहरुख को देशद्रोही बताया जा रहा है और उन्हें लेकर विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है जिसके चलते सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनके घर मन्नत के बाहर पुलिस सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी है।


















