इन दिनों ट्रेन से अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रमोशन कर रहे शाहरुख खान हाल ही में मथुरा पहुँचे इस दौरान मथुरा स्टेशन पर भरी भीड़ के चलते भगदड़ मच गयी जिसमे कई महिलाएं और बच्चे प्लेटफार्म पर गिर पड़े।
प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर जब शाहरुख ने अपने ऑटोग्राफ वाली गेंदे भीड़ की तरफ उछाली तो उस गेंद को हासिल करने के लियी भीड़ में होड़ मच गयी जिससे वहां भगदड़ मच गयी।
इस भगदड़ में कई बच्चे और महिलाये दब गए और चीख पुकार करने लगे। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख़ प्रमोशन करने गुजरात पहुचे थे जहां गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जुटी थी।
इस दौरान वहां भगदड़ मच गई जिसमे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। फिलहाल शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ आज 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी हैं।





























