बॉलीवुड बादशाह, शाहरुख खान ने अपने फैंस को क्रिसमस के मौके पर एक बड़ा तोहफा दिया हैं। शाहरुख ने अपने इस तोहफे में अपने फैंस को उनकी फिल्में फ्री में देखने का उपहार दिया हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि खबरें है कि रेड चिलीज और इंटरनेट टीवी नेटवर्क नेटफ्लिक्स के बीच एक लंबे समय की डील हुई है। जिस वजह से शाहरुख की अब तक की सभी हिट फिल्मे ऑनलाइन देखने को मिलेंगी।
शाहरुख़ की सभी फिल्में और आगामी तीन वर्षो की फिल्मे जिनका निर्माण रेड चिलीज के अंतगर्त होगा वे सभी फिल्में अब दर्शक फ्री में ऑनलाइन देख सकेंगे। सभी फिल्में भी नेट फ्लिक्स पर अपलोड होंगी।
फिलहाल शाहरुख़ अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के साथ सिनेमाघरो में धूम मचने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी हुआ था। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


























