Shahrukh Khan के ससुर का हुआ निधन, पहुंचे दिल्ली

अभिनेता शाहरुख खान के ससुर और गौरी खान के पिता कर्नल रमेश चन्द्र छिब्बर का मंगलवार रात 08:55 पर निधन हो गया है। खबर है कि नाजुक हालत में कर्नल छिब्बर को एस्कोर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात 8:55 पर अंतिम सांस ली।

छिब्बर का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के लोधी श्मशान में सुबह 10 बजे किया गया जिसके लिए शाहरुख दिल्ली पहुंच गए। बता दें कि रमेश चंद्रे होशियारपुर जिले के पट्टी गांव के रहने वाले थे और 1970 में वो दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे।

उनकी शादी सविता छिब्बर से हुई थी। इनको दो बच्चे है। एक बेटा जिसका नाम विक्रांत है और दूसरी बेटी गौरी जिनकी शादी शाहरूख खान से हुई है।

shahrukh khan