बॉलीवुड किंग, शाहरुख खान की फैमिली फोटो इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं। यह फोटो शाहरुख के बेटे आर्यन खान के नाम से बने अनवेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गयी हैं।
इस फोटो में शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम नजर आ रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रईस’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और रितिक रोशन की आगामी फिल्में ‘रईस’ और ‘काबिल’ 26 जनवरी 2017 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं।
जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलता। लेकिन अब रितिक और यामी गौतम स्टारर ‘काबिल’ 26 जनवरी की बजाए एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी।


























