गौरतलब है कि बाहुबली की अपार सफलता के बाद फैंस सीक्वल फिल्म ‘Baahubali 2’: The Conclusion का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म इसी वर्ष 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
अभी हाल ही में बाहुबली 2 को लेकर एक बड़ी खबर थी कि फिल्म ने अपने नाटय अधिकारों की बिक्री से 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की हैं। रिलीज से पहले ही इस कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
अब बाहुबली 2 को लेकर एक और बड़ी और चौंक देने वाली खबर सामने आयी हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान फिल्म ‘बाहुबली 2’ में नजर आ सकते हैं। खबर है कि फिल्म में शाहरुख कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।
शाहरुख के ‘बाहुबली 2’ में कैमियो के पीछे एक और वजह राजामौली का “महाभारत” पर आधारित अगला प्रोजेक्ट भी है। हाल ही में राजामौली ने मेगा बजट और भव्य प्रोजेक्ट की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि इसमें शाहरुख, आमिर खान और रजनीकांत का अहम रोल तय हो गया है।

























