Shahrukh और Alia की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू, फर्स्ट लुक लीक
बता दें कि गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान और आलिया भट्ट की अभिनीत आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से दोनों की एक फोटो सामने आई है।शाहरुख और आलिया नौका पर खड़े नजर आ रहे हैं और फिल्म के कुछ क्रू मेंबर्स भी वहीं मौजूद हैं।
फिल्म का निर्माण को- प्रोड्यूसर्स रेड चिलीज और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कर रहे हैं। ये पहली बार है जब शाहरुख और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे जो देखना काफी दिलचस्प रहेगा।


















