शाहिद कपूर के भाई उनकी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री
खबर है कि अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खत्तर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है। और खबर तो यह भी है कि वे अपने बड़े भाई शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
लेकिन हम आपको बता दे कि उनके छोटे भाई ईशान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नही है और वह फिल्म में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में एंट्री कर रहे है। फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट फिल्म में लीड किरदार निभा रही है। और फिल्म में पंजाबी सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ भी किरदार निभाते हुए देखे जाएंगे।
फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर का फिल्म में लुक सामने आया था जिसमे वे बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे थे। इससे पहले किसी भी फिल्म में वे इस लुक में नही दिखे है। वे लम्बे लम्बे बालो में नज़र आये थे और उनके बालो की स्ट्रीक को नीले रंग से कलर किया हुआ था।
















