खबर है कि बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विकास बहल, शाहिद कपूर को लेकर एक बार फिर से फिल्म बना रहे हैं। निर्देशक विकास बहल ने पिछले वर्ष शाहिद कपूर को लेकर फिल्म ‘शानदार’ बनायी थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुयी।
अब सुनने में आ रहा है कि विकास बहल ‘सुपर 30’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ‘सुपर 30’ जीवनी है। बिहार के आनंद कुमार की जो गरीब तबके के बच्चों को आईआईटी की ट्रेनिंग देते हैं और उनका हर स्टूडेंट अब तक सेलेक्ट हुआ है। खबर है कि शहीद को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है और वे इस फिल्म में काम भी करना चाहते है।
यह पहली बार होगा जब शाहिद असल जिंदगी पर आधारित किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगे हालांकि बता दें कि अभी तक इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।




























