बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर July 7, 2015 मंगलवार को दिल्ली में मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दें कि कल शाहिद और मीरा की शादी को पूरा एक वर्ष हो गया।इस मौके पर शाहिद ने अपनी पत्नी मारा के साथ कुछ फोटोज सोशल साइट पर शेयर की है।
एक फोटो में शाहिद मीरा को लिप किस कर रहे है। आपको बता दें कि मीरा जल्द ही माँ बनने वाली है वह हॉस्पिटल में हैं और शाहिद ने भी उनके साथ समय गुजार रहे हैं। शाहिद के कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग शाहिद- मीरा को बधाई देने पहुंच सकते हैं।
शेयर की गयी तस्वीरों को देखकर साफ़ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से किस हद तक प्यार करते है। इस मौके पर शाहिद को ट्विटर पर कई लोगो ने बधाइयां दी और शाहिद ने भी ट्वीट कर सबको धन्यवाद कहा।
































