शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की हो गयी शादी, रात को हुआ ग्रैंड रिसेप्शन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर चॉकलेटी बॉय कहलाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। कल 07 जुलाई को दोनों की शादी दिल्ली में हुई।
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने बिलकुल साधारण तरीके से एक गुरूद्वारे में शादी के फेरे लिए और जिसमे उनके फैमिली के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। शाहिद अपनी शादी में ज्यादा तामझाम नही चाहते थे।
शाहिद की पत्नी मीरा उनसे 13 साल छोटी है। शाहिद 34 साल के हैं और मीरा 20 साल की हैं। 7 जुलाई की दोपहर दोनों ने शादी की रस्में निभाईं और रात को रिसेप्शन हुआ।यह रिसेप्शन गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में हुआ, जिसमें फैमिली मेंबर्स के साथ दोनों के करीबी दोस्त नजर आए। मीरा के परिवार द्वारा ऑर्गनाइज किए गए इस रिसेप्शन में करीब 250 मेहमान शामिल हुए। यह रिसेप्शन मीरा के परिवार वालो ने दिया है।
मंगलवार को रिसेप्शन में इंडियन और कॉन्टिनेंटल वेज खाना परोसा गया। वेज खाना इसलिए, क्योंकि शाहिद और मीरा, दोनों का परिवार राधा स्वामी सत्संग ग्रुप का सदस्य है। इसके अलावा, कई तरह के जयपुरी पान भी मेन्यू का हिस्सा थे।वैसे इसके बाद 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी भी शाहिद ने की है, जिसमें कई फेमस बॉलीवुड सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।



























