Shahid Kapoor की शादी में आएंगे उनके तीनों पिता
बॉलीवुड अभिनेता और दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत जल्द ही अगले महीने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा जा रहे है। खबर है कि शहीद कपूर के तीनों पिता उनकी शादी में उन्हें अपना आशीर्वाद देने पहुचेंगे।
गौरतलब है कि शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने तीन बार शादी की है और तीनों बार उनका तलाक भी हो चुका है। इस हिसाब से उनके तीन पिता हुए।
आइये एक नजर डालते है उनके तीनो पिता पर:
- पंकज कपूर – पंकज शाहिद के बायोलॉजिकल पिता हैं। उनकी मां नीलिमा अजीम की पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी। शाहिद के जन्म के तीन साल बाद यानी 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया। तलाक के बाद शाहिद मां नीलिमा के साथ ही रहते थे।
- राजेश खट्टर – राजेश खट्टर शाहिद कपूर के पहले सौतेले पिता हैं। दरअसल, पंकज से तलाक के बाद नीलिमा ने एक्टर, राइटर और वॉइस डबिंग आर्टिस्ट राजेश खट्टर से शादी की थी। हालांकि, 1990 में जुड़ा यह रिश्ता भी 11 साल बाद यानी 2001 में तलाक पर खत्म हुआ। राजेश और नीलिमा का एक बेटा है ईशान।
- रजा अली खान – राजेश खट्टर से तलाक लेने के तीन साल बाद नीलिमा ने क्लासिकल वोकालिस्ट रजा अली खान से शादी की। इस हिसाब से रजा शाहिद के दूसरे सौतेले पिता हुए। हालांकि, रजा और नीलिमा का रिश्ता भी 2009 में तलाक पर जाकर सिमट गया।
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी की तारीख बदल चुकी है। पहले खबर थी कि उनकी शादी 10 जुलाई को होगी लेकिन अब खबर है कि उनकी शादी के सभी समारोह 5 से 8 जुलाई के बीच होंगे।
खबर है कि शाहिद और मीरा की शादी में मेहमानों को जो खाना परोसा जाएगा, वह पूरी तरह शाकाहारी होगा। सूत्रों के अनुसार, ऐसा शाहिद के वेजिटेरियन होने की वजह से नहीं, बल्कि वर और वधू दोनों के पेरेंट्स के कहने पर हो रहा है।
दरअसल, दोनों परिवार राधा स्वामी सत्संग व्यास के अनुयायी हैं। शादी में उनके गुरु भी शामिल होंगे। इसी वजह से उन्होंने शादी में वेजिटेरियन खाने का अरेंजमेंट करने का फैसला लिया।
Shahid Kapoor’s Real Father Pankaj Kapoor
Shahid Kapoor’s 1st Step Father Rajesh Khattar
Shahid Kapoor’s 2nd Step Father Raza Ali Khan



















