Shahid Kapoor बने पापा, घर आयी एक नन्ही परी

0
88

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हीं परी आई है। बता दें कि मीरा राजपूत ने कल रात 8 बजे खार हिन्दूजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।

अस्पताल के मुताबिक, शाहिद कपूर की बेटी का वजन 2.8 किलोग्राम है और यह एक नॉर्मल डिलीवरी है। पापा शाहिद कपूर ने ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया है। शाहिद ने ट्वीट कर लिखा, ‘वह आ चुकी है और शब्द कम पड़ रहे हैं खुशियों को अभिव्यक्त करनें में। दुआओं के लिए आपका शुक्रिया।’

बता दें कि पापा शाहिद उस वक्त लेबर रूम में ही मौजूद थे, जब मीरा अपनी बेबी गर्ल को जन्म दे रही थीं। यही नहीं, अस्पताल में उस वक्त शाहिद की मम्मी सुप्रिया पाठक और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी मौजूद थे। डिलीवरी के बाद मीरा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

shahid mira

SHARE

LEAVE A REPLY