बॉलीवुड के सुपरहीरो शाहिद कपूर की आज है शादी, शादी की पूरी जानकारी पढ़े
आज बॉलीवुड अभिनेता शहीद कपूर दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लेने वाले है। यह शादी गुड़गांव में होगी। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए ट्राइडेंट होटल में 50 कमरे बुक कर लिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में छतरपुर फार्म में होगी। इसके बाद होने वाले फंक्शन के लिए ओबेरॉय का बॉलरूम बुक किया गया है। इसमें 500 लोग बैठ सकते हैं। ओबेरॉय में शादी का सेलिब्रेशन शाम सात बजे से शुरू होगा।
अभी हाल ही में शाहिद की शादी का कार्ड इस हफ्ते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आपको बता दें कि शादी का कार्यक्रम दिल्ली के छतरपुर स्थित एक फार्महाउस में होगा और डिनर पार्टी गुड़गांव के होटल ओबराय में आयोजित होगी। शाहिद कपूर के लिए ओबरॉय होटल का ‘प्रेसीडेंशियल सुइट’ बुक है, एक रात का 6 लाख किराया है।
खबर है कि ‘शादी में 500 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। रिसेप्शन के लिए अलग कार्ड बनवाए गए हैं। रिसेप्शन में सभी टॉप सेलेब्रिटी के आने की उम्मीद है। रिसेप्शन कार्ड जल्द ही आपके सामने होगा, अभी मैं उससे जुड़ी और जानकारी नहीं दे सकता।’
सोमवार को शाहिद के पिता पंकज और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक गुड़गांव पहुंच गए। बता दें कि पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद ने काफी पहले ही दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रैजुएट मीरा राजपूत से शादी करने का एलान किया था। दोनों का परिवार एक धार्मिक ग्रुप से जुड़ा है। इस वजह से वे एक दूसरे के संपर्क में आए। मीरा 34 साल के शाहिद से 12 साल छोटी हैं।
शादी का रिसेप्शन मुंबई में 12 जुलाई को होगा।
Watch Shahid Kapoor & Mira Rajput’s Sangeet and Haldi Ceremony Pics:-





















