Shahid-Meera की शादी की तारीख बदली, अब इस दिन करेंगे शादी
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से जल्द ही शादी करने जा रहे है। खबर है कि 12 जून को उनका रिसेप्शन मुंबई के ही एक लग्जरी होटल में होगा जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल होगा।
जबसे शाहिद और मीरा की सगाई हुई है, तब से उनकी शादी की तारीख पर सस्पेंस बना हुआ है। पहले आया था कि इस साल दिसंबर में उनकी शादी होगी, फिर 10 जून चर्चा में रही। कुछ दिनों पहले खबर आई कि 10 जुलाई को दोनों सात फेरे लेंगे, लेकिन ताजा चर्चा यह है कि उनकी शादी के सभी समारोह 5 से 8 जुलाई के बीच होंगे।
खबर है कि शाहिद और मीरा की शादी में मेहमानों को जो खाना परोसा जाएगा, वह पूरी तरह शाकाहारी होगा। सूत्रों के अनुसार, ऐसा शाहिद के वेजिटेरियन होने की वजह से नहीं, बल्कि वर और वधू दोनों के पेरेंट्स के कहने पर हो रहा है।
दरअसल, दोनों परिवार राधा स्वामी सत्संग व्यास के अनुयायी हैं। शादी में उनके गुरु भी शामिल होंगे। इसी वजह से उन्होंने शादी में वेजिटेरियन खाने का अरेंजमेंट करने का फैसला लिया।
















