बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस फरमाते नजर आ सकते है। दरअसल खबर है कि शाहिद कपूर को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ में कास्ट किया जा सकता है।
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक हिट जोड़ी पहले ही लीड रोल के लिए फाइनल हो चुकी है। फिल्म ‘पद्मावती’ खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।
‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे और दीपिका ‘पद्मावती’ का किरदार निभाएंगी।
खबर है कि फिल्म में राजा रावल रतन सिंह की भूमिका के लिए शाहिद को साइन किया जा सकता है। कहबर तो यह भी है कि चूंकि ये रोल ज्यादा बड़ा नहीं है इसलिए भंसाली किसी टीवी एक्टर को फिल्म में इस रोल के लिए लेना चाहते थे लेकिन दीपिका किसी टीवी एक्टर के साथ रोमांस नहीं करना चाहती है इसलिए फिल्म में शाहिद कपूर नजर आ सकते है।

































