शाहिद कपूर ने साधी चुप्पी ! नहीं की कोई सगाई ! जाने पूरी खबर !
शाहिद कपूर जो फिल्म इंडस्ट्री में क्यूट एक्टर के नाम से जाने जाते है, आज कल उनकी शादी की खबर से उनके सभी फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है और अब सूत्रों के मुताबित यह खबर बिलकुल भी सही साबित नही हुई है।
सोमवार को शाहिद कपूर की सगाई होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। चर्चा होने लगी कि शाहिद ने जनवरी में ही गुपचुप तरीके से मीरा राजपूत से सगाई कर ली है और इस साल दिसंबर में दोनों शादी भी कर लेंगे।
दरअसल, लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई कर रहीं मीरा ने अपने कुछ क्लासमेट्स को बताया है कि शाहिद के साथ उनकी सगाई और शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
‘मीरा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह शाहिद कपूर के साथ न तो डेटिंग कर रही हैं और न ही उनसे शादी करने जा रही हैं, जो कि उनसे 13 साल बड़े हैं, शाहिद उनके एक फैमिली फ्रेंड जैसे हैं।’
हालांकि इस बारे में मीरा अभी खुलकर सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनकी एक क्लासमेट ने खुलासा किया है कि मीरा ने इस तरह की खबराें को साफ़ साफ़ इंकार कर दिया है। इसके बाद से शाहिद अब तक इस पूरे वाकये पर चुप्पी साधे हैं।

















