शाहिद कपूर ने कर ली दिल्ली की लड़की से सगाई, जल्द करेंगे शादी
खबर है कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली लड़की मीरा राजपूत से सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों एक दूसरे के साथ शादी भी कर लेंगे।
खबर है कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है और मीरा कुछ दिने से मुंबई में ही रह रही थी लेकिन शाहिद उन्हें कैमरे की नज़र से बचा रहे थे।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो शाहिद के पिता पंकज कपूर हाल ही में दिल्ली स्थित छतरपुर फार्महाउस पर मीरा के परिवार से मिलने गए थे। और खबर तो यह भी है कि शाहिद जल्द ही मीरा से शादी भी करने वाले है।
शहीद अपनी इस गर्लफ्रेंड को मीडिया की नजरो से बचा कर रखना चाहते थे इसलिए शायद उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। और जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘कॉफी विद करन’ के लास्ट सीजन में शाहिद ने इस बात का खुलासा किया था कि वे ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से न हो।

















