शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में बेहद सैक्सी फोटोशूट करवाया है। बता दें कि उन्होंने ये फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाया है। मैगजीन के कवरपेज पर दोनों का पोज काफी हॉट है। इतना ही नहीं मैगज़ीन के कवर पर भी लिखा है “शाहिद-आलिया गेट अप सौ क्लोज़ एंड सौ इंटिमेट”
फिलहाल आपको बता दें कि आलिया और शाहिद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “शानदार” का प्रमोशन कर रहे है। उनकी ये फिल्म इस दशहरा के मौके पर 22 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

























