पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के द्वारा PoK में गुरुवार को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक ट्वीट किया।
इस ट्वीट में अफरीदी ने #sayno2war का इस्तेमाल किया और साथ ही पाकिस्तान का शांति प्रिय देश बताया। लोगों ने इस ट्वीट का जमकर मजाक बनाया है।
अफरीदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान शांति प्रिय देश है। हम युद्ध की बात क्यों करें जब मामला बातचीत से सुलझ सकता है। पाकिस्तान सभी से अच्छा रिश्ता चाहता है। जब दो पड़ोसी लड़ते हैं तो दोनों घरों पर इसका बुरा असर पड़ता है।’
Pakistan is a peace loving nation,y talk abt extreme measures when things can be resolved through dialogues. Pakistan wants cordial 1/2
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) September 29, 2016
Relationship with all. When 2 neighbours fight both homes are effected. #sayno2war #pakistan #peace #india #neighbours
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) September 29, 2016
लोगो ने अफरीदी के इस ट्वीट का जमकर मजाक उड़ाया। मजाक उड़ाते हुए लिखा गया, ‘पाकिस्तान को शांति-प्रिय कहना सबसे बड़ा मजाक है।’
वहीं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय सेना को सलाम। The boys have played really well. Jai Hind. #SurgicalStrike’
Salute to Indian Army.
The boys have played really well.
Jai Hind.#SurgicalStrike— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 29, 2016
























