पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने 21 साल के करियर पर विराम लगा दिया है उन्होंने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया हैं।
आपको बता दें कि अफरीदी ने 2010 में और 2015 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। और अब उन्होंने टी-२० को भी अलविदा कह दिया हैं। गौरतलब है कि अफरीदी ने 2016 में टी-20 विश्वकप में टीम की अगुवाई की थी और इसके बाद वह टीम में नहीं चुने गए थे।
शाहिद अफरीदी ने कहा, “मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं। मैं अपने प्रशंसको के लिए खेल रहा हूँ और अगले दो साल तक इस लीग में खेलता रहूँगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूँ।”
आइये एक नजर डाले उनके क्रिकेट आकंड़े पर –
टेस्ट – मैच 27, रन 1176, सर्वश्रेष्ठ 156, विकेट 48
वनडे – मैच 398, रन 8064, सर्वश्रेष्ठ 124, विकेट 395
टी-20 मैच 98, रन 1405, सर्वश्रेष्ठ 54* विकेट 97



























