शाहरुख़ खान अपने दोनों बेटो को ‘बॉयहुड’ फिल्म की रीमेक से करेंगे लॉन्च

पिछले काफी दिनों से शाहरुख के बेटे के फिल्म डेब्यू की बात सुर्ख़ियो में बानी हुई है। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान अपने बड़े बेटे आर्यन को को बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में लॉन्च करना चाहते है।

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन पिछले साल एक एमएमएस की वजह से काफी सुर्खियों में थे। इस एमएमएस में आर्यन के साथ अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या के होने का दावा किया गया था। हालांकि बाद में यह एमएमएस फेक साबित हुआ था।

फिलहाल, चर्चा है कि शाहरुख, रिचर्ड लिंक्लेटर की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘बॉयहुड’ की रीमेक बनाने वाले हैं और इसके जरिए ही वह आर्यन को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए शाहरुख ने बातचीत करना भी शुरू कर दिया है।

इस फिल्म के लिए फ़िलहाल शाहरुख़ सही डायरेक्टर की तलाश में है। और चर्चा है कि इस फिल्म में शाहरुख़ अपने बड़े बेटे आर्यन के साथ सबसे छोटे बेटे अवराम को भी इस फिल्म में लॉन्च करेंगे और शाहरुख़ खुद भी इस फिल्म में किरदार निभाएंगे।

Shahrukh khan with his sons

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top