किंग खान, शाहरुख को मिला “दादासाहेब फाल्के” अवार्ड
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को अभी हाल ही में “दादासाहेब फाल्के” अवार्ड से नवाजा गया है।
शाहरुख खान को मुंबई में ‘दादासाहेब फाल्के अकैडमी’ की तरफ से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह सम्मान उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में बेहतरीन काम के लिए दिया गया।
नेता अमर सिंह ने शाहरुख खान को इस सम्मान से नवाजा । अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख ने अमर सिंह को एक डांस स्टेप भी सिखाए। साथ ही शाहरुख ने यह भी कहा कि, ‘दादा साहेब फाल्के एक ऐसा नाम है, जो इंडस्ट्री की जान हैं, उन्होंने सिनेमा के लिए जो नींव रखी थी, उसे आज दिन-ब-दिन ऊंचाईयों पर ले जाना हमारा लक्ष्य है।’
शाहरुख ने कहा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करता हूं और खासतौर से उस जनता का जो मेरी फिल्में देखते हैं और सराहते हैं, मैं आप सबका बहुत बड़ा फैन हूं।’
वैसे आपको बता दे की शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्म “फैन” की शूटिंग कर रहे है जोकि मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही है और आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है शाहरुख इस फिल्म में लीड किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।






















