सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने एक मॉडल को किया गिरफतार

बता दें कि पुलिस ने पश्चिमी मुंबई के वरसोवा में प्रोडक्शन हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट  का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने कथित रूप से वेश्यावृति का रैकेट चलाने को लेकर बीती रात 24 वर्षीय एक मॉडल को गिरफ्तार किया और साथ ही दो लड़कियों को मुक्त कराया गया।

आपको बता दें कि पुलिस ने परिसर पर छापा मारा जिसके बाद इस मॉडल को पकड़ा गया। उस पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 पुलिस के मुताबिक यह मॉडल  अपने एक्टिंग करियर के लिए संघर्ष कर रही  मॉडलों से संपर्क करती थी जो फिल्मोद्योग में काम करने की इच्छुक होती थीं और फिर वह उन्हें अपने ग्राहकों के संपर्क में पहुंचा देती थीं और वेश्यावृति का धंधा चला रही थी।

sex racket