इन दिनों लगता है कि हॉट एंड बोल्ड सीन्स के मामले में छोटा पर्दा बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। टेलीविज़न सीरियल में भी अब काफी हॉट सीन शूट किये जाने लगे हैं।
आपको बता दें कि लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर सीरियल ‘नागार्जुन- एक योद्धा’ में मुख्य कलाकारों Mrunal Jain और ऋचा मुखर्जी ने काफी हॉट एंड बोल्ड सीन शूट किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीन एक ही टेक में शूट हो गया। बिना झिझके दोनों ही कलाकारों ने सीन शूट किया। उनके इस काम के लिए उन्हें सराहा भी गया। आपको बता दें कि मृणाल छोटे पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस सीन को नाइट सीक्वेंस जैसा दिखाया जाएगा। इससे पहले इतना बोल्ड सीन अभी तक छोटे पर्दे पर नहीं दिखाया गया है।




























