बजरंगी भाईजान में होगा सलमान का सेल्फी सांग
सलमान खान की रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक सेल्फी सांग होगा। ये गाना रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है और प्रीतम ने इस गाने को कंपोज किया है। खबर है कि ये एक बड़ा गाना होगा और इस गाने को कई दिनों में शूट किया गया है। इस गाने में सलमान अलग अलग तरीके के डांसिंग मूव्स करते नजर आएंगे।
आपको बता दे कि सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत मिलने के बाद वह दुबारा कश्मीर लौट चुके है और फिल्म की शूटिंग शुरू दुबारा शुरू हो गयी है। फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में चल रही है और जल्द ही 22 मई को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जायेगा।
ये फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बानी है और करीना कपूर खान इस फिल्म में सलमान के अपोजिट किरदार निभा रही है और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में एक अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।


















