मैंदान पर फिर एक साथ खेलते नजर आएंगे सहवाग और सचिन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कहने वाले भारत के पूर्व विस्फटोक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग जल्द मैदान पर उतरने को तैयार हैं सहवाग रणजी ट्रॉफी तो खेल रहे है। क्रिकेट फैंस के लिए सचिन और सहवाग को फिर से मैंदान पर एक साथ खेलते देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
अमेरिका में होने वाले पहले ऑल स्टार क्रिकेट सीरीज टी-20 के लिए बनी टीमों में अब सहवाग का नाम भी जुड़ गया है। सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के द्वारा शुरु किए गए इस सीरीज में विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।
क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके क्रिकेट का भगवान कहलाने वाले महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से खेल के मैंदान पर उतरने के लिए तैयार है। बता दें कि इन मैचों में दुनिया के दो दर्जन से अधिक मशहूर क्रिकेटर भाग लेंगे। वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार ये मैच सिटी फील्ड , न्यूयार्क (सात नवंबर), मिनट मेड पार्क , ह्यूस्टन (11 नवंबर) और लॉस एंजीलिस के डोगेर स्टेडियम (14 नवंबर) पर होंगे।
महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, इंग्लैंड के माइकल वान और श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी खेलेंगे।
बता दें कि इसका आयोजन खेल और मनोरंजन फर्म लेवरेज एजेंसी ने किया है। इसके सीईओ बेन स्टर्नर ने कहा ,‘‘यह रोमांचक होगा जिसमें काफी रन बनेंगे। ’’ तीनों बेसबॉल स्टेडियमों को क्रिकेट स्टेडियम में बदल दिया जायेगा. इसके लिये पिच विशेषज्ञ न्यूजीलैंड से आयेंगे।
हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि सहवाग सचिन की टीम में होंगे या शेन वार्न की।

















