सिनेमाघरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

0
44

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया हैं। अब सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जायेगा और साथ ही राष्ट्रगान भी अनिवार्य होगा।

सभी दर्शक खड़े होंगे और हॉल के सभी दरवाजे बन्द कर दिए जाएंगे ताकि कोई अंदर ये बाहर न आ-जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज को आदर देने से मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित होता हैं। यह लोगो के मन में राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्ति की प्रतिबद्धता को भी भारत हैं।

आपको बता दें कि 1960 के दशक में भारत में सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने की शुरुआत हुई थी लेकिन 40 साल पहले सरकार ने इसे बन्द करवा दिया था कि सिनेमाघरों में राष्ट्रगान का अपमान होता हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने गत माह 28 अक्टूबर को इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। इस पर अभी केंद्र को जवाब देना है जब तक इस मामले में अंतरिम उपाय के तौर पर आदेश जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी 2017 को होगी।

pic

SHARE

LEAVE A REPLY