हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पकड़ी गई दो मशहूर अभिनेत्रियां

मुंबई के गोरेगांव में की गई छापामारी में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट से दो अभिनेत्रियां और एक मॉडल पकड़ा गया हैं। आपको बता दें कि सोशल सर्विस ब्रांच ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांड़ाफोड़ करने का दावा किया है।

इस मामले में दो अभिनेत्रियों सहित एक मॉडल गिरफ्तार हुआ है। बताया जा रहा है कि एक अभिनेत्री टीवी शो “सावधान इंडिया” में काम करने वाली है।

यह छापा उस इलाके के मॉल के पास मारा गया जहां से गोरेगांव फिल्म सिटी करीब है। सावधान इंडिया की अभिनेत्री के अलावा इस छापे में एक मराठी अदाकारा और एक मॉडल को भी अरेस्ट किया गया है।

दिंडोशी पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।  सोशल साइट्स के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा है। इस रैकेट का भांडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने नकली सप्लायर बनकर जाल बुना।  इसके जरिए वे रियल सप्लायर साइरा और अशरफ उर्फ अमन तक पहुंच सके। जैसे ही अमन वहां पहुंचा पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

बताया जा रहा है कि रैकेट में मॉडल्स और एक्ट्रैस 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं। पुलिस अब इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड तक पहुँचने की कोशिश में जुटी है।  बताया जा रहा है की इस सेक्स रैकेट के पीछे कबीर नाम का शख्स है। कबीर लड़कों-लड़कियों को पैसे का लालच देकर इस धंधे में लाता है।

sex racket