टेलीविजन के मशहूर सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ के लवर्स के लिए एक बड़ी और झटका देने वाली खबर सामने आयी हैं। दरअसल खबर है कि शो में गोरी मेम का अहम किरदार जोकि सौम्या टंडन निभा रही है अब और देखने को नहीं मिलेगा।
सुनने में आया है कि पुरानी अंगूरी भाभी के बाद अब ये भाभी भी शो छोड़ रही हैं और इसकी वजह पिछले कुछ दिनों से इस शो के प्रोडूसर पर लग रहे यौन शोषण की खबरें हैं और खबर तो यह भी है कि सौम्या लम्बे समय से एक ही तरह का किरदार निभाते निभाते बोर हो गयी हैं।
सूत्रों की माने तो उनका शो में कॉन्ट्रैक्ट भी पूरा हो गया हैं। गौरलतब हैं कि पहले पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने छोड़ा था और ये भाभी यानी कि सौम्या टंडन भी शो छोड़ रही हैं।

























