टेलीविज़न का सबसे मशहूर और कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो “बिग बॉस” का नया सीजन 9 जल्द ही टीवी पर शुरू होने जा रहा है। शो 11 अक्टूबर से टीवी पर शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड की शान और सबके चहिते सलमान खान शो को होस्ट कर रहे है।
इस सीजन घर में भाग लेने वाले सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके है। लेकिन अभी कुछ और नाम जिनकी शो में एंट्री हो सकती है चर्चाओं में बने हुए है। अब खबर है कि बोल्ड एंड सेक्सी एक्ट्रेस साशा आगा भी शो में आ सकती है।
सुनने में आया है कि साशा आगा से शो में आने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं।
आपको बता दें कि साशा आगा, मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी है। सलमा आगा फिल्म “निकाह” से सुर्ख़ियों में आई थी। सलमा आगा ने पाकिस्तान के स्कवैश खिलाडी रहमत खान से शादी की।
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो की नयी थीम “डबल ट्रबल” राखी गयी है यानी कि दोगुनी मुसीबत। शो की इस थीम का नाम सुनकर ही पता चल रहा है कि इस बार शो में कुछ हटकर नया होने वाला है। शो के प्रोमो भी सामने आ चुके है।
Bigg Boss 9 Final Contestants List, Schedule, Date & Time


























