बॉलीवुड फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा अपनी हिट फिल्म 2005 में आयी ‘सरकार’ का तीसरा पार्ट ‘सरकार 3’ बनाने जा रहे हे। फिल्म ‘सरकार 3’ में अभिनय करने वाले कास्ट को लेकर चर्चाएं बनी हुई है। खबर है कि अभिनेता जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अभिनेत्री यामी गौतम ‘सरकार 3’ में अभिनय करते नजर आ सकते हैं।
फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने इन सभी कलाकारों से संपर्क किया। और अगर उन्हें अपना रोल पसंद आता हे, तो वह फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। साल 2005 में आयी फिल्म ‘सरकार’ में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ नज़र आये थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब सहराना मिली थी।
इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2008 में सामने आया था, जिसमे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी नज़र आई थीं। हालांकि इस बार फिल्म के थर्ड पार्ट में में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी नजर नहीं आएगी। लेकिन अमिताभ इस पार्ट में भी नजर आएंगे।
अमिताभ इस फिल्म में एक बार फिर सुभाष नागरी के किरदार में दिखेंगे। राम गोपाल वर्मा ने फ़िलहाल विलेन के नाम का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों की अगर मानें तो जैकी श्रॉफ इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।
जैकी श्रॉफ इस फिल्म में एक दमदार किरदार की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले जैकी ने बच्चन के साथ विधु विनोद चोपड़ा की एकलव्य में काम किया था।



























